हल्की ईवी बैटरी बढ़ा सकती है वाहनों की रेंज
इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक दूरी तक चलाने में मददगार हल्की और छोटी बैटरी विकसित करने की दिशा में वैज्ञानिकों ने नई तकनीक खोजी है। इसी बीच भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री अक्टूबर में रिकॉर्ड 2.23 लाख इकाई पर पहुंच गई। वहीं, वैश्विक ईवी बाजार में चीन की बढ़ती धमक के बीच उसका घरेलू वाहन उद्योग जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता और तीखी मूल्य प्रतिस्पर्धा की चुनौती से जूझ रहा है।