आशंकाओं और मतभेदों के बीच तुर्किये में शुरू हुआ कॉप31 जलवायु सम्मलेन
भीषण गर्मी, बाढ़ और चरम मौसमी घटनाओं के बीच दुनिया के नेता जलवायु संकट से निपटने के लिए तुर्किये में जुटे हैं। COP31 ऐसे समय शुरू हुआ है जब 1.5 डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य हासिल करना लगभग असंभव नजर आ रहा है और जलवायु वित्त से लेकर जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता तक कई मुद्दों पर देशों के बीच मतभेद कायम हैं।