यूएन की ताजा रिपोर्ट: जलवायु लक्ष्य से काफी पीछे दुनिया
संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा जलवायु प्रतिबद्धताओं के बावजूद 2035 तक वैश्विक उत्सर्जन में महज 6% कमी आने का अनुमान है। इस बीच, आईएमएफ ने भारत पर सुपर अल नीनो के संभावित आर्थिक प्रभावों को लेकर आगाह किया है, हालांकि फिलहाल इसके प्रभाव सामने नहीं आए हैं। उधर, नेपाल कॉप31 में हिमालयी इकोसिस्टम पर जलवायु परिवर्तन के असर, फाइनेंस और क्लाइमेट जस्टिस का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।