क्लाइमेट साइंस
हमारे ज्ञान को आधार देने वाले आंकड़े, शोध और प्रमाण। परिवर्तन के कारणों और तरीकों को विस्तार से समझें।
नवीनतम
उत्तर भारत में बेमौसम बारिश: तापमान गिरा, प्रदूषण से राहत; फसलों पर संकट
उत्तर भारत में फिर मौसम ने चौंकाया, नेपाल में फिर दिखा अचानक बाढ़ का कहर, क्यों 2027 में हो सकती हैं सर्दियां अधिक सूखी और गर्म और सुपर एल नीनो इवेंट के बारे में क्या जानकारी दी चीनी क्लाइमेट सेंटर ने।
और कहानियाँ
'सुपर एल नीनो' ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारत के लिए खतरा बढ़ा
'सुपर एल नीनो' के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से भारत में गर्मी और जलवायु संबंधी जोखिम बढ़ने की आशंका है। इसी बीच एक अध्य्यन में सामने आया है कि प्रमुख जीवाश्म ईंधन उत्पादकों के पुराने कार्बन उत्सर्जन का असर आने वाले दशकों तक जलवायु पर बना रह सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी-तूफान से 81 लोगों की मौत हुई है जबकि दिल्ली 14 वर्षों में सबसे कम अवधि के प्रवास के बाद मानसून की विदाई हुई, हालांकि राजधानी में सामान्य से 16% अधिक बारिश दर्ज की गई।
नेपाल में बाढ़ से 1,400 से ज्यादा मौतें, पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर की मांग
नेपाल में बाढ़ से 1,400 से अधिक मौतों के बाद सरकार ने पुनर्निर्माण के लिए करीब 5 अरब डॉलर की अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। हिमालय के तेजी से पिघलते ग्लेशियरों ने जल सुरक्षा और करोड़ों लोगों की आजीविका पर खतरा बढ़ा दिया है, जबकि क्षेत्र 'पीक वाटर' की ओर बढ़ रहा है। वहीं भारत में गर्मी और कमजोर मानसून के बीच बिजली की मांग सितंबर में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई है। वहीं बिहार में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
नेपाल में ग्लेशियर ढहने से तबाही, मृतकों की संख्या 900 के पार; 4,000 से अधिक लापता
नेपाल में ग्लेशियर ढहने के बाद आई भीषण बाढ़ और मलबे ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है, मृतकों की संख्या 939 पहुंच गई है और 4,000 से अधिक लोग लापता हैं। उधर मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी के उफान से करीब 1,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और कई राज्यों में बाढ़ का खतरा है। इसी बीच कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं लखनऊ में बढ़ती गर्मी और उमस के कारण 2050 तक हर साल करीब 4,000 मौतें हो सकती हैं।
एल नीनो: 2027 के अंत तक भुखमरी की चपेट में आ सकते हैं 5 करोड़ लोग
चरम मौसमी घटनाओं का असर देश और दुनिया में जनजीवन, कृषि और बुनियादी ढांचे पर बढ़ रहा है। मजबूत होता एल नीनो 2027 तक दुनिया भर में पांच करोड़ अतिरिक्त लोगों को गंभीर खाद्य संकट में धकेल सकता है। वहीं भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं ने पिछले दिनों भारत में 150 से अधिक लोगों की जान ली है, जबकि मानसून अभी भी औसतन 11 प्रतिशत कमजोर है।
'कई सालों की सबसे बुरी बाढ़': असम में अब तक 80 लोगों की मौत
चरम मौसमी घटनाएं भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, खेती और पब्लिक हेल्थ पर भारी असर डाल रही हैं। असम और गुजरात में बाढ़ से 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है, सैकड़ों मज़दूर फंस गए हैं और मैनुफैक्चरिंग पर बुरा असर पड़ा है। वहीं बारिश की कमी से जूझ रहे झारखंड में किसान मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती की ओर बढ़ रहे हैं, क्योंकि कुछ ज़िलों में बारिश में 79% तक की कमी दर्ज की गई है। यूरोप में हीटवेव और जंगल की आग की घटनाएं ज़्यादा विनाशकारी होती जा रही हैं; फ्रांस में रिकॉर्ड-तोड़ हीटवेव के दौरान 5,764 अतिरिक्त मौतें दर्ज की गईं और अब एक और भीषण गर्मी का दौर आने वाला है।
देश के आधे जिलों में बारिश की कमी, खरीफ बुआई सुस्त; धान, तिलहन और दालों का रकबा घटा
मॉनसून की धीमी रफ्तार और एल निनो ने की खरीफ की फसल पर चोट। जलवायु परिवर्तन से पहाड़ों की कई प्रजातियों पर असर। दुनिया के बड़े शहरों में तेजी से बढ़ रहा भीषण गर्मी का खतरा और उत्तराखंड में 12 साल बाद दुखी दुर्लभ उड़न गिलहरी।
जुलाई में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, आईएमडी ने एल नीनो समेत पांच कारण गिनाए
आईएमडी ने जुलाई में देशभर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताते हुए जून में वर्षा की कमी के लिए एल नीनो समेत पांच प्रमुख कारण बताए हैं। उधर मानसून की धीमी प्रगति के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश लू की चपेट में है, जबकि पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूरोप में भी भीषण हीटवेव के बीच कई देशों में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। वहीं एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण दुनिया भर में असंगठित क्षेत्र की महिला श्रमिकों को हर साल करीब 57 अरब डॉलर की आय का नुकसान हो रहा है। उधर वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों में 1,943 लोगों की मौत हुई है।
एल नीनो की घोषणा: क्या भारत में मॉनसून कमजोर होगा?
मॉनसून की शुरुआत में केरल के कुछ ज़िलों में मौसम विभाग का अलर्ट लेकिन पूरी सीज़न भारत की अर्थव्यवस्था में दिखेगा अल निनो का कितना असर? भीषण गर्मी से कितनी मौतें हो रही हैं भारत में और किस नेशनल पार्क में दिखी दुर्लभ जंगली बिल्ली।