कूनो नेशनल पार्क में 5 शावकों का जन्म, भारत में चीतों की संख्या हुई 53

Editorial Team10 मार्च. 2026
फोटो: @byadavbjp/X

फोटो: @byadavbjp/X


मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने सोमवार को पांच शावकों को जन्म दिया, जिससे भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी।

पर्यावरण मंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट कर कहा कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए यह गर्व का क्षण है। ज्वाला ने तीसरी बार जन्म दिया है और उसके पांच शावकों के जन्म के साथ भारत में जन्मे स्वस्थ चीता शावकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चीता शावकों का दसवां सफल जन्म भी है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने भी चार शावकों को जन्म दिया था।

यादव ने कहा कि यह उपलब्धि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने इसे पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ और संरक्षण कार्य में लगे सभी कर्मियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।

मंत्री ने कहा कि नए शावकों के आने से भारत में चीतों की संख्या अब 53 हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ज्वाला और उसके शावक स्वस्थ रहेंगे और भारत की चीता संरक्षण यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Share

LinkedInXFacebook

लेखक के बारे में

Editorial Team

Editorial Team

A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें