सभी कहानियाँ
आशंकाओं और मतभेदों के बीच तुर्किये में शुरू हुआ कॉप31 जलवायु सम्मलेन
भीषण गर्मी, बाढ़ और चरम मौसमी घटनाओं के बीच दुनिया के नेता जलवायु संकट से निपटने के लिए तुर्किये में जुटे हैं। COP31 ऐसे समय शुरू हुआ है जब 1.5 डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य हासिल करना लगभग असंभव नजर आ रहा है और जलवायु वित्त से लेकर जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता तक कई मुद्दों पर देशों के बीच मतभेद कायम हैं।
दिल्ली में दिवाली पर 5 साल में सबसे खराब हवा, एक्यूआई के आंकड़ों पर सवाल
दिवाली के बाद दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा, हालांकि इसके पीछे पटाखों के अलावा पराली जलाने और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों की भी भूमिका रही। इस बीच, निगरानी केंद्रों के ठप पड़ने और अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में अंतर से एक्यूआई की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं।
यूएन की ताजा रिपोर्ट: जलवायु लक्ष्य से काफी पीछे दुनिया
संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा जलवायु प्रतिबद्धताओं के बावजूद 2035 तक वैश्विक उत्सर्जन में महज 6% कमी आने का अनुमान है। इस बीच, आईएमएफ ने भारत पर सुपर अल नीनो के संभावित आर्थिक प्रभावों को लेकर आगाह किया है, हालांकि फिलहाल इसके प्रभाव सामने नहीं आए हैं। उधर, नेपाल कॉप31 में हिमालयी इकोसिस्टम पर जलवायु परिवर्तन के असर, फाइनेंस और क्लाइमेट जस्टिस का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।
दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा हवा का स्तर, ग्रैप-2 प्रतिबंध लागू
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंचने के बाद सीएक्यूएम ने ग्रैप-2 के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं, जबकि पहले से निर्माण गतिविधियों पर रोक और 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम समेत कई एहतियाती पाबंदियां जारी हैं।