उत्तराखंड के चमोली ज़िले में बना देश का सबसे ऊंचा हर्बल पार्क
Editorial Team23 अग॰. 2021
फोटो: उत्तराखंड वन विभाग
उत्तराखंड के चमोली ज़िले में देश का सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित हर्बल पार्क बनाया गया है। यह पार्क भारत-चीन सीमा पर स्थित माणा गांव में है जिसका उद्घाटन शनिवार को किया गया। माणा वन पंचायत की करीब चार एकड़ ज़मीन पर फैला यह पार्क समुद्र सतह से लगभग 11,000 फुट की ऊंचाई पर है। इस विशाल बगीचे को चार हिस्सों में बांटा गया है और इसमें उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली 40 बहुत दुर्लभ प्रजातियां लगाई गई हैं। उत्तराखंड वन विभाग की रिसर्च विंग ने पिछले 3 साल में इस हर्बल गार्डन को तैयार किया है जिसके लिये केंद्र के कैम्पा नीति के तहत दिये जाने वाले फंड का इस्तेमाल किया गया है।
लेखक के बारे में
Editorial Team
A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें